Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज ने कहा- मैं खुद मर जाऊंगा:चलती ट्रेन पर हुए हमले की जांच से नाराज, कहा- SP जीआरपी अविमुक्तेश्वरानंद का चेला है

    5 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के बाद सुर्खियों में आए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- मैं खुद ही मर जाऊंगा। वह चलती ट्रेन पर हुए हमले की जांच को लेकर और सुरक्षा को लेकर नाखुश हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद मरने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा- दूसरों के हाथ से मरने से अच्छा है कि खुद मर जाऊं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- उनका मेडिकल बोर्ड से परीक्षण भी कराया गया है, इसके बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखेंगे और मजबूर होकर मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद, रविंद्रपुरी, दिवेश शर्मा (मथुरा), जीआरपी प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक और प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पत्र लिखकर अपनी जान दे दूंगा। आशुतोष ब्रह्मचारी ने चेतावनी देते हुए कहा- यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मैं मजबूरी में इन सबको पत्र लिखकर मर जाऊंगा। जिसके जिम्मेदार ये सब होंगे। SP जीआरपी अविमुक्तेश्वरानंद का चेला है आशुतोष महाराज ने जीआरपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- इनके लोग सही से जांच नहीं कर रहे हैं, जब मैंने नामजद FIR करवाई तो इन्होने अज्ञात में मुकदमा क्यों लिखा? साथ में मेरा बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने कहा की जीआरपी के लोग सब इनके चेला हैं। SP GRP प्रशांत वर्मा अविमुक्तेश्वरानंद का चेला है, सब उसके कहने पर कर रहा है। जांच बदलवाने की मागं की। साथ ही आरोप लगाया कि मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार जीआरपी SP होगा। आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कार्रवाई की मांग की वहीं आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी व्हाट्सअप पर मैसेज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ब्रजेश पाठक को लिखा- उपमुख्यमंत्री आपकी सरकार में आप स्वास्थ्य मंत्री है, मैने आपको भी 2 पहले दिन बताया कि मेरा बोर्ड मेडिकल प्रयागराज से करा दीजिए। आपके सीएमओ प्रयागराज को भी 9 मार्च को ईमेल ओर व्हाट्सएप से मांग की। फोन किया सीएमओ ने रिसीव नहीं किया। मेरा आपसे फिर से निवेदन है कि मेरा आज बोर्ड मेडिकल कराकर दूध का दूध पानी का पानी करा दे। अब पढ़िए आशुतोष महाराज पर कैसे हुआ था हमला शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर 8 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हमला हुआ था। उस समय आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। शिकायत में उन्होंने बताया था कि कौशांबी जिले में फतेहपुर और सिराथू स्टेशन के बीच जब वह ट्रेन के टॉयलेट की ओर गए, तभी किसी ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, जांच कर रही जीआरपी की टीम ने अभी तक 200 से ज्यादा CCTV खंगाले हैं। लेकिन, किसी भी फुटेज में हमला करते समय या कोई भी हमलावर चढ़ते-उतरते समय नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ जांच में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपना बयान देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जांच बदलने के लिए केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र है। स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़
    Next Article
    संजीव कुमार बने ठठिया के नए थानाध्यक्ष:वैध खनन डंपर को अवैध बताकर जब्त करने थानाध्यक्ष देवेश पाल निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment