Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशियाना में LIC के असिस्टेंट क्लर्क का शव मिला:कमरे में कई दिन से पड़ा था, सड़ने के बाद गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को बताया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर 'के' में बुधवार को LIC के असिस्टेंट क्लर्क की डेडबॉडी मिली है। शव कमरे की फर्श पर कई दिनों से पड़ा था। लोगों को कुछ दिन से बदबू आ रही थी। आज गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, LIC की हजरतगंज शाखा में सहायक बाबू के पद पर कार्यरत अरुण सिंह (46) सेक्टर 'के' में अकेले रहते थे। जब वह कई दिनों से कार्यालय नहीं गए, तो उनके एक सहायककर्मी घर पहुंचे। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर सहायककर्मी ने पुलिस को सूचना दी। बुरी तरह सड़ चुका था शव सूचना पाकर मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर कमरा खोला। अंदर अरुण सिंह मृत अवस्था में फर्श पर पड़े मिले। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब एक हफ्ते से भी ज्यादा पुराना था। किला चौकी प्रभारी शुभम मेहंदीयान ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उसके दो भाई हैं, जिनमें से एक रवि सिंगापुर में और दूसरा सौरभ ऑस्ट्रेलिया में रहता है। मृतक का चचेरा भाई अजीत प्रताप सिंह कृष्णा नगर के रामगढ़ कॉलोनी में रहता है। अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर जांच शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक के मर्डर मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार:नोएडा में नशे में पति मारपीट करता, 15 फरवरी को पत्नी ने हत्या कराकर लाश फिंकवाई
    Next Article
    नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:मलिहाबाद पुलिस ने उन्नाव से किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment