Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के मर्डर मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार:नोएडा में नशे में पति मारपीट करता, 15 फरवरी को पत्नी ने हत्या कराकर लाश फिंकवाई

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने बताया- पति शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बनाया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। उसने 15 फरवरी को प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से पति की हत्या करा दी। उसके बाद लाश को फेंक दिया। 16 फरवरी को उसकी लाश मिली थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया- 16 फरवरी को दादरी थाना क्षेत्र की शिव वाटिका के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम घोड़ी बछेड़ा निवासी गोविंद रावल के रूप में हुई। मृतक के भाई की तहरीर पर दादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने गुरुवार सुबह घोड़ी निवासी रोहित रावल और दादरी निवासी नफीस को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में नफीस घायल हो गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी धर्मेंद्र और मृतक की पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार किया गया है। चाकू से गोदकर हत्या पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि गोविंद अपनी पत्नी प्रीति से शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह और प्रीति पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध में थे। प्रीति अपने पति गोविंद की मारपीट से बहुत परेशान थी और उसने रोहित से गोविंद को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। योजना के अनुसार, 12 फरवरी को रोहित, गोविंद को अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ बुलाकर ले गया। उन्होंने दादरी से अपने एक अन्य दोस्त नफीस को चाकू लेकर बुलाया। सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद, एक खाली प्लॉट में गोविंद को अधिक नशे में करके उस पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को बाउंड्री के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार (आलाकत्ल) और अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन डिलीवरी टीम-लीडर की मौत, 7 दिन बाद FIR दर्ज:पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई, चंदौसी का मामला
    Next Article
    आशियाना में LIC के असिस्टेंट क्लर्क का शव मिला:कमरे में कई दिन से पड़ा था, सड़ने के बाद गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment