Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर:गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार्ड्स

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार का दिन रोमांच से भरपूर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर देखने को मिला, जिसमें साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की जीत से शुरुआत करते हुए आयरलैंड को 67 रन से हराया। दिन के एक अन्य मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से मात दी। इस मैच के दौरान आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप विकेट-टेकर भी बन गए। पढ़िए तीनों मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… SA Vs AFG पहला मैच 1. टी-20 वर्ल्ड कप का पहला डबल सुपर ओवर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह छठा टाई मैच रहा। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मैच टूर्नामेंट का पहला ऐसा मुकाबला बना, जिसका फैसला डबल सुपर ओवर से हुआ। इससे पहले सभी टाई मैच एक ही सुपर ओवर या 2007 में बॉल-आउट से तय हुए थे। 2. मोहम्मद नबी के 150 टी-20I मैच अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 150 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे किए। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। वे अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले प्लेयर भी हैं। 3. गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20I में अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वे अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने के मामले में इब्राहिम जादरान की बराबरी पर पहुंच गए और मोहम्मद शहजाद को पीछे छोड़ दिया। 4. डी कॉक के टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एबी डी विलियर्स के 717 रन के आंकड़े को पार करते हुए यह स्थान हासिल किया। साथ ही डी कॉक ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पांचवां 50+ स्कोर दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एबी डी विलियर्स की बराबरी कर ली। 5. डी कॉक-रिकेल्टन के बीच 114 रन की साझेदारी क्विंटन डी कॉक और रियान रिकेल्टन के बीच 114 रन की साझेदारी टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। यह स्टैंड 2022 में डी कॉक–रूसो की 168 रन की साझेदारी के बाद सूची में शामिल हुआ। AUS Vs IRE दूसरा मैच 6. ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ जीत अंतर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 81 रन था। 7. एलिस-जम्पा को 4-4 विकेट मिले ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 4-4 विकेट लिए। पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में यह 35वां मौका रहा, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पहला उदाहरण बना। एलिस ने अपने स्पेल में एक ओवर में 3 विकेट भी लिए। ENG Vs WI तीसरा मैच 8. रशीद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर आदिल रशीद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने क्रिस जॉर्डन और स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट लेकर टी-20I में किसी एक फुल-मेंबर टीम के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से:बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे
    Next Article
    खबर हटके- सोने की टाइल्स से बनवाया होटल:पेंशन के लिए जिंदा पति को मृत बताया; ₹39 करोड़ खर्च कर साड़ी बनाई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment