Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुराने Headphones फेंके नहीं! इस DIY जुगाड़ से बनाएं Mic, स्पीकर जैसे 5 Smart Gadgets

    3 hours from now

    1

    0

    कुछ लोग हेडफोन के एक साइड की आवाज बंद होने पर उस कबाड़ की तरह पटक देते हैं। हालांकि, टेक्निकल तौर पर हेडफोन के भीतर के कंपोनेंट्स काफी लंबे समय तक चलते हैं। यदि जरा से भी क्रिएटिव हैं, तो ये ई-वेस्ट आपके पैसे बचा सकता है और आप डेली लाइफ के कामों को आसान बना सकता है। आइए आपको बताते कैसे आप इसको जबरदस्त बना सकते हैं।वर्कस्टेशन के लिए बनाएं मिनी डेस्क स्पीकरअगर आपके हेडफोन के स्पीकर अभी भी सही से काम कर रहे हैं, तो आप उन्हें अलग करके किसी स्टैंड पर लगाकर छोटा डेस्क स्पीकर बना सकते हैं। यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है और ऐसी जगहों के लिए अच्छा विकल्प है जहां ज्यादा तेज आवाज की जरूरत नहीं होती, जैसे ऑफिस की टेबल या बेड के पास रखा नाइटस्टैंड।कंटेंट क्रिएशन के लिए सीक्रेट माइकआज के समय में कई लोग रील और पॉडकास्ट बनाने में रुचि ले रहे हैं। ऐसे में अच्छी ऑडियो क्वालिटी के लिए माइक का होना जरूरी माना जाता है। यदि आपके हेडफोन के स्पीकर खराब हो गए हैं लेकिन उसका माइक अभी भी ठीक से काम कर रहा है, तो उसे बेकार समझकर फेंकें नहीं। हेडफोन में लगा माइक आमतौर पर काफी संवेदनशील होता है। आप इसे लैवेलियर या कॉलर माइक की तरह उपयोग कर सकते हैं और बिना अतिरिक्त खर्च किए अपनी रिकॉर्डिंग की आवाज को बेहतर बना सकते हैं। हेलमेट में फिट करें अपना पर्सनल ऑडियो सिस्टमसाइकिल चलाने वालों या बाइकर्स के लिए यह सबसे बेहतरीन टिप है। आप अपने पुराने हेडफोन के स्पीकर निकालकर उन्हें हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग में सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से सफर के दौरान आप नेविगेशन की दिशा-निर्देश और हल्का संगीत आसानी से सुन सकेंगे। खास बात यह है कि इससे आपके कान पूरी तरह बंद नहीं होते, इसलिए सड़क की आवाजें और ट्रैफिक का शोर भी सुनाई देता रहता है जिससे सतर्कता और सुरक्षा बनी रहती है।बच्चों के लिए प्रैक्टिस गियरयदि आपके घर में बच्चे हैं जो ऑनलाइन क्लासेस लेत हैं या फिर गेम खेलते हैं, उनके लिए महंगे हेडफोन छोड़कर रिपेयर किए हुए पुराने हेडफोन देना सबसे बेहतर है। ऐसा करने से महंगे गैजेट्स के डैमेज होने का रिस्क कम हो जाता है।मेडिटेशन के दौरान एकाग्रतायदि आप किसी की आवाज सुनकर ध्यान लगा रहे हैं, तो पुराने हेडफोन की हल्की और सॉफ्ट आवाज आपको एक सूथिंग (Soothing) अहसास दिलाती है, जैसे कोई धीमी आवाज में आपके पास बात कर रहा है। इसके अतिरिक्त आर हल्की आवाज पर बाइन्यूरल बीट्स (Binaural Beats) सुनने से दिमाग की नसों को रिलैक्स मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Epstein से क्या था रिश्ता? Hardeep Puri ने खोला राज, Rahul Gandhi के आरोपों को बताया निराधार
    Next Article
    SA vs AFG T20 World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 4 रन से जीता, दो सुपर ओवर के बाद हुआ फैसला

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment