Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी में जानवर बचाने निकले किसान की मौत:नीम का पेड़ गिरा, बकरियों को खोलते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मुंडई कल्याणपुर गांव में रविवार को एक किसान की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। बीती रात आई तेज आंधी के दौरान 55 वर्षीय अवधेश पुत्र बादाम सिंह की जान चली गई। इस घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, अवधेश अपने घर के बाहर बंधे जानवरों को खोलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण अचानक एक नीम का पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेज हवा और अंधेरे के बावजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पेड़ हटाकर अवधेश को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अवधेश की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है, क्योंकि अवधेश एक मेहनती किसान थे और खेती से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो विवाहित बेटे हैं। घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजस्व विभाग की टीम और लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। परिजनों ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा मानते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जमीन विवाद में दंपती पर हमला, VIDEO:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्जकर आरोपियों की तलाश
    Next Article
    रामपुर में रामलीला समितियों ने मंत्री औलख का सम्मान किया:मैदानों के सौंदर्यीकरण के लिए धन स्वीकृति पर पालिकाध्यक्ष मित्तल भी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment