Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में रामलीला समितियों ने मंत्री औलख का सम्मान किया:मैदानों के सौंदर्यीकरण के लिए धन स्वीकृति पर पालिकाध्यक्ष मित्तल भी सम्मानित

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले के बिलासपुर नगर में रविवार को रामलीला समितियों ने कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को सम्मानित किया। यह सम्मान रामलीला मैदानों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने के उपलक्ष्य में दिया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल को भी सम्मानित किया गया। श्री रामलीला कमेटी के मैदान के लिए तीन करोड़ रुपये और श्री सनातन रामलीला परिषद के लिए एक करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत की गई है। समितियों के पदाधिकारियों ने मंत्री औलख के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कृषि राज्यमंत्री को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री औलख ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदानों के सौंदर्यीकरण से धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इसके बाद समिति के सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के आवास पर पहुंचकर उन्हें भी सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष मित्तल ने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। इस कार्यक्रम में धन्नूमल बंसल, सत्यपाल जिंदल, रवि गोयल, कुशल गर्ग, दुष्यंत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश शर्मा, विनोद मिश्रा, गिरिराज किशोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुनील गुप्ता और पारूल अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी में जानवर बचाने निकले किसान की मौत:नीम का पेड़ गिरा, बकरियों को खोलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    हापुड़ सीट पर कौन मजबूत, विधायक विजयपाल या कोई और:सपा से तेजपाल, बसपा से महेश या कांग्रेस से मानवी कौन है आपकी पसंद?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment