Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी-तूफान से पीपा पुल बहा:करहियां स्टेशन पर ओएचई वायर पर पेड़ गिरा, आधा दर्जन ट्रेनें रुकीं

    1 hour ago

    2

    0

    गहमर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान के कारण बारा-फिरोजपुर पीपा पुल का अधिकांश हिस्सा बह गया, जिससे गांवों के बीच संपर्क टूट गया। इसी दौरान, हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर करहियां रेलवे स्टेशन के पास ओएचई वायर पर पेड़ गिरने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते बारा-फिरोजपुर पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दोनों गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के करहियां रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई वायर पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। इस घटना से डाउन लाइन का रेल यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेन संख्या 63226, 3240, 3210, 13240 सहित लगभग आधा दर्जन ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रेल जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने गिरे हुए पेड़ को हटाया और ओएचई वायर को दुरुस्त किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद SSP ने किया टूंडला थाने का निरीक्षण:दस्तावेज, हवालात जांचे; लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी, 'यक्ष एप' पर डाटा अपडेट के निर्देश
    Next Article
    200 ग्राम चांदी से बने विश्वनाथ धाम की जानिए खासियत:PM को काशी के मंत्रियों ने दिया गिफ्ट, मुगलों की गुलाबी मीनाकारी से सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment