Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधार बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट मिलान में दिक्कत:बुजुर्गों को बैनामा कराने में हो रही परेशानी, 35% तक कम हो रही रजिस्ट्री

    14 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बुजुर्गों को संपत्ति की रजिस्ट्री (बैनामा) कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के दौरान उनके फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हो पा रहा है, जिससे रजिस्ट्री कार्यालयों में बैनामे रुक गए हैं। ढलती उम्र के साथ बुजुर्गों के हाथों की लकीरें बदल जाती हैं, जिससे उनके फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक प्रणाली में दर्ज डेटा से मेल नहीं खा रहे हैं। कई बुजुर्गों के आधार डेटा में सालों से फिंगरप्रिंट अपडेट भी नहीं हुए हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने 2 फरवरी से आधार बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। जिले के आठ निबंधन कार्यालयों में प्रतिदिन 3000 से अधिक बैनामे होते हैं, लेकिन इस नई अनिवार्यता के बाद से 30 से 35 प्रतिशत पक्षकार बिना बैनामा कराए वापस लौट रहे हैं। फिंगरप्रिंट का मिलान न होने पर अंगुलियों के निशान से बायोमेट्रिक कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह भी अक्सर विफल हो रहा है। पिछले सात दिनों से लोग आधार सत्यापन की इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच, निबंधन कार्यालय की वेबसाइट और नेटवर्क की धीमी गति भी बैनामों की प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। पिछले सात दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। निबंधन कार्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में शासन से पत्राचार किया है और जल्द समाधान का दावा किया है। फिंगरप्रिंट धुंधले वालों के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत निबंधन कार्यालय के अधिकारियों का दावा है कि सबसे ज्यादा दिक्कत उन बुजुर्ग और अन्य के साथ आ रही है, जिनके फिंगरप्रिंट धुंधले पड़ चुके हैं। इसी वजह से पंजीकरण की प्रक्रिया भी बीच में ही अटक रही है। ऐसे लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस समस्या के बारे में भी शासन स्तर पर अवगत करा दिया गया है। जैसा उच्च अधिकारियों का दिशा निर्देश मिलेगा उसके अनुसार ही कार्य कराया जाएगा। रजिस्ट्री का गिरा ग्राफ नए नियम के तहत बीती 2 फरवरी से निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का ग्राफ भी दिन प्रतिदिन काम हो रहा है। अधिकारियों का दावा है कि संपत्तियों के बैनामों में नए नियमों से खरीद-फरोख्त काफी प्रभावित हुई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बुजुर्ग लोगों के आधार कार्ड के दौरान आ रही दिक्कतें हैं। क्योंकि काफी संख्या में निबंधन कार्यालय में सबसे ज्यादा बैनामे कराने वाले बुजुर्ग लोग ही आते हैं। आधार कार्ड बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया के लागू होने से यह दिक्कत आ रही है। एआईजी स्टांप संत कुमार रावत ने बताया कि दो फरवरी से प्रदेश सरकार ने आधार बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। रजिस्ट्री कार्यालय में इसी आधार पर बैनामे कराए जा रहे हैं। बैनामे के दौरान कुछ दिक्कत सामने आ रही है। जिनके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पूरा प्रयास है कि जल्द सभी दिक्कतें दूर होंगी। इसके बाद से त्वरित गत से बैनामे कराने का कार्य शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल:टोचन की जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मदद के लिए पहुंचे थे सभी
    Next Article
    महाराजगंज में धर्मांतरण का आरोप, एक गिरफ्तार:हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, धार्मिक पुस्तकें बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment