Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से होली पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेंगे बड़ी राहत, अधिकारी बोले- जल्द और नई ट्रेन का जारी होगा डेट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में भारतीय रेल द्वारा सियालदह–गोरखपुर तथा आसनसोल–गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 03131/03132 सियालदह–गोरखपुर–सियालदह होली विशेष ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। 03131 सियालदह–गोरखपुर होली स्पेशल 26 फरवरी तथा 02 और 05 मार्च 2026 को सियालदह रेलवे स्टेशन से रात 23:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल और बरौनी होते हुए शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान तथा देवरिया सदर में ठहराव के बाद अगले दिन शाम 18:00 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 03132 गोरखपुर–सियालदह होली स्पेशल 27 फरवरी तथा 03 और 06 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन शाम 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। इसके अलावा 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल होली विशेष ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। 03527 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल 01 मार्च 2026 को आसनसोल जंक्शन से दोपहर 13:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल और बरौनी के बाद शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी तथा देवरिया सदर में ठहरते हुए अगले दिन तड़के 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल 02 मार्च 2026 को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे चलेगी और देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा तथा चित्तरंजन होते हुए रात 21:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से टिकट आरक्षित कराएं और यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि अवश्य कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- आसमान से गिरा लोहा, सोने से महंगा:₹1 लाख के लिए ढाई साल के बेटे को बेचा; महाराष्ट्र का यह गांव जाति-मुक्त
    Next Article
    हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए; जूते छिपाई में सालियों को दिए डेढ़ लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment