Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधार में नाम और पता चेंज कर लिया अवैध लोन:200 लोगों को बनाया साइबर ठगी का शिकार, 2.50 करोड़ की ठगी, आरोपी अरेस्ट

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर विभिन्न बैंकों से अवैध लोन लेता था। शातिर नारायण चौरसिया उर्फ नितिन चौरसिया ने बताया-साइबर ठगी में तीन और आरोपी शामिल है। वह नए पते पर अस्थायी रूप से निवास करता था, उसी पते के आधार पर फर्जी आधार कार्ड, बैंक खाते एवं केवाईसी दस्तावेज तैयार कराए जाते थे। अभियुक्त के चार अलग-अलग नाम प्रकाश में आए हैं- नितिन चौरसिया, नारायण चौरसिया, मनोज और शैलेन्द्र। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के सहयोगी के रूप में सन्नी उर्फ प्रमोद निवासी दिल्ली तथा एक अन्य सहयोगी संजेश भी इस गिरोह में संलिप्त हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वर्ष 2021 से ऑनलाइन/डिजिटल प्लेटफॉर्म, इंटरनेट बैंकिंग व ई-मेल का दुरुपयोग कर पैन/आधार के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर करीब 200-250 व्यक्तियों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत कर लगभग 2.50 करोड़ का अवैध लाभ अर्जित किया है। जांच में पता चला है की प्राप्त धनराशि से अभियुक्त द्वारा सह अभियुक्तों के साथ मिलकर लोन पर स्कूटी/मोटरसाइकिल, ऐसी, मोबाइल फ़ोन क्रय किए गए, जिन्हें बेचकर अतिरिक्त लाभ प्राप्त किया गया। सन्नी उर्फ प्रमोद निवासी दिल्ली और एक अन्य सहयोगी संजेश भी इस गिरोह में संलिप्त हैं। उक्त सहअभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को 17 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नए पते पर अस्थायी रूप से निवास करता था, उसी पते के आधार पर फर्जी आधार कार्ड, बैंक खाते एवं केवाईसी दस्तावेज तैयार कराए जाते थे। पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य जुटाएगी और उसके सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'छुट्‌टी मांगी तो SO ने मारने के लिए दौड़ाया':बस्ती में रोते हुए DIG ऑफिस पहुंची कांस्टेबल, बोलीं-इंस्पेक्टर कहता है- जीजा कहो, पर्सनल नंबर पर बात करो
    Next Article
    भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम:देवरिया में राष्ट्रहित और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment