Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'छुट्‌टी मांगी तो SO ने मारने के लिए दौड़ाया':बस्ती में रोते हुए DIG ऑफिस पहुंची कांस्टेबल, बोलीं-इंस्पेक्टर कहता है- जीजा कहो, पर्सनल नंबर पर बात करो

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में एक महिला कांस्टेबल ने कोतवाल पर अश्लील बातें करने और छुट्‌टी मांगने पर मारने के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल का कहना है कि मैं अपनी बीमार मां को दिखाने के लिए एक दिन की छुट्‌टी मांगने गई थी। जहां उसने मुझसे अभद्रता की। वो मुझ पर पहले से गंदी नजर रखता है। कहता है- मुझे जीजा कहा करो। मुझसे मेरे पर्सनल नंबर पर बात किया करो। मैंने कहा कि मैं वैसी महिला नहीं हूं। इसी बात पर वो खफा हो गया। कांस्टेबल रोते हुए मामले की शिकायत DIG से करने पहुंचीं। कहने लगी- छुट्‌टी नहीं मिली तो मैं ड्यूटी पर गई लेकिन कोतवाल ने मेरी अपसेंट लगा दी। वो मुझे परेशान कर रहा है। DIG ने जांच का आश्वासन दिया है। महिला का नाम मेनका चौहान है। वो सदर कोतवाली में तैनात है। अब समझिए पूरा मामला 2019 बैच की कांस्टेबल मेनका चौहान गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली हैं। वो इस समय बस्ती की सदर कोतवाली में तैनात हैं। मेनका के पति भी कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती पुरानी बस्ती थाने में है। परिवार में मां के अलावा दो बेटियां हैं। मेनका बुधवार को अपनी छोटी बेटी के साथ डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं तो गेट के पास ही फफककर रोने लगीं। कहने लगीं- इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी से छुट्‌टी मांगी तो उन्होंने छुट्‌टी नहीं दी। जब मैंने दोबारा निवेदन किया तो गालियां देने लगे। मुझे मारने के लिए दौड़ा लिया। मैं जान बचाकर वहां से बाहर भाग आई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने कांस्टेबल से कॉल पर बात की तो उन्होंने क्या बताया, पढ़िए… महिला कांस्टेबल ने कहा- कोतवाल मेरे साथ गलत कर रहे हैं। उनको लगता है कि सभी महिलाएं एक जैसी होती हैं। उन्हें लगताहै कि सभी महिलाएं खराब होती हैं। वो चाहते हैं कि मैं उनके हिसाब से नाचूं। उनकी बात सुनू। उनको जीजा बोलूं। वो कहते हैं कि मैं उनके पर्सनल नंबर पर बात करूं। मैं और महिलाओं की तरह उनसे हंसी मजाक नहीं करती हूं। मुझे मारने के लिए दौड़े, हमराही से पकड़ने को कहा कांस्टेबल ने आगे कहा- मेरी मां की तबीयत ज्यादा खराब है। गो दुर्गावती हॉस्पिटल बड़हलगंज में भर्ती हैं। मैं कोतवाल के पास मंगलवार को प्रूफ के साथ एक दिन की छुट्‌टी (ईएल) मांगने गई। मैंने कहा कि सर मुझे छुट्टी दे दीजिए। ये सुनते ही वो मुझे डांटने लगे। गाली देने लगे, मुझे मारने के लिए दौड़े तो मैं बाहर चली आई। कहने लगे मैं सबको छुट्‌टी देने के लिए बैठा हूं। उन्होंने अपने हमराही को मुझे पकड़ने के लिए कहा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। एसपी ऑफिस जाने से रोका इसके बाद मैं कप्तान साहब के यहां गई। वहां कोतवाल ने मेरे पीछे हमराही धनंजय को भेजा कि जाओ देखो कप्तान साहब से वो क्या कर रही है। वहां के कर्मचारियों से कहा कि महिला पेश न होने पाए। ये सब देखकर मैं जनता दरबार के रास्ते कप्तान साहब से मिली। उनसे कहा कि आप जांच कराइये। अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो हमको सजा दीजिएगा। मेरे साथ कई लड़कियां भी खड़ी हैं। जिनसे कोतवाल अश्लील बातें करता है। लेकिन महिलाएं दबी रहती हैं कि आवाज उठाएंगे तो सस्पेंड होंगे, लाइन हाजिर होंगे, ट्रांफर हो जाएगा। मैं भी इसी डर से दबी थी लेकिन अब नहीं दबूंगी। मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया पहले वो हमराही लेकर चलते थे तो उनसे भी अश्लील बातें करते थे। एक दो महिलाएं उन्हें जीजा कहती हैं तो उनको लगा कि मैं भी उनको जीजा कहूं। मैं वैसी महिला नहीं हूं। उसने मुझे इतना जलील किया। अश्लील बातें की कि मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ दिन पहले मैं आत्महत्या करने वाली थी तो मेरे पति ने मुझे रोक लिया। मेरे ऊपर जिम्मेदारियां हैं। मेरी मां, मेरे भाई, मेरे दो बच्चे हैं। इन सबको देखते हुए पति ने ऐसा करने से रोका। इंस्पेक्टर बोले- 40 दिन की छुट्‌टी मांगने आई थी इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा- महिला कांस्टेबल झूठा आरोप लगा रही हैं। ये 45 दिन की छुट्टी लेने आई थीं। हमने कहा कि परीक्षा चल रही है, होली आ रही है और फोर्स कम है, इसलिए 20 दिन की छुट्टी दी जा सकती है। जब उन्होंने 45 दिन तक की छुट्टी पर जोर दिया तो हमने साफ कहा कि मैं 45 दिन की संस्तुति नहीं दे सकता। इसके बाद ये आरोप लगा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' मूवी का विरोध:सपा ने रिलीज रोकने की मांग की, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- फिल्म नहीं चलने देंगे
    Next Article
    आधार में नाम और पता चेंज कर लिया अवैध लोन:200 लोगों को बनाया साइबर ठगी का शिकार, 2.50 करोड़ की ठगी, आरोपी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment