Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले:22 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया, पीएम मोदी ने जताया शोक

    6 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, डंपर ड्राइवर समेत 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया। PMNRF से आर्थिक मदद का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… बस हादसे से जुड़ी पिछली घटनाएं… 25 दिसंबर 2025: कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 6 जिंदा जले; 30 से ज्यादा यात्री सवार थे कर्नाटक के चित्रदुर्ग में स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 6 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और लॉरी का ड्राइवर भी शामिल था। रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। 5 नवंबर 2025: राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले; 15 लोग झुलसे राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ था। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत: 11 लोगों ने तैरकर जान बचाई बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। तब सिर्फ 2 लोगों की मौत की खबर आई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-Israel War: 'हमने US के F-18 फाइटर जेट को मार गिराया', ईरान के दावे पर अब अमेरिका का आया जवाब, जानें VIDEO की क्या है सच्चाई
    Next Article
    ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री ने T-Series से मिलाया हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment