Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "आवास विकास" से बोले व्यापारी- साहब हमारा क्या कसूर:शादाब जकाती की वजह से हम भी फंसे , 6 महीने पहले जमापूंजी से शुरू किया था व्यापार

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हापुड़ अड्डा रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर मॉल में बुधवार दोपहर आवास विकास परिषद की टीम ने बड़ी सीलिंग कार्रवाई की। करीब 12 बजे भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल के साथ पहुंची टीम ने पूरे कॉम्प्लेक्स को सील करना शुरू कर दिया। उसी काम्प्लेक्स में शादाब जकाती की जकाती ज्वेलर्स भी थी। कार्रवाई के दौरान शादाब जकाती और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन टीम ने उनकी ज्वेलरी शोरूम को सील कर दिया। खास बात यह है कि इस शोरूम का उद्घाटन महज 9 दिन पहले 28 अप्रैल को हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, शोरूम नक्शे के विपरीत पार्किंग एरिया में बनाया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। ग्रैंड स्क्वायर में शादाब जकाती की दुकान जकाती ज्वेलर्स के पीछे अपनी कैंटीन चलाने वाले नवेद खान ने बताया कि उन्होंने 15-16 दिन पहले ही दुकान शुरू की थी और उन्हें किसी नोटिस की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि अचानक टीम आई और नोटिस चस्पा कर दिया। हमने 2 दिन का समय मांगा, लेकिन सिर्फ 2 घंटे में सामान निकालने को कहा गया और फिर सील कर दिया गया। वहीं स्टेशनरी दुकानदार शहजाद आलम ने कहा कि किरायेदारों को पहले कोई नोटिस नहीं मिला था। उन्होंने आगे बताया की अगर पहले सूचना मिलती तो हम तैयारी कर लेते। उन्होंने बताया की करीब 7 महीने पहले ही उन्होंने ये व्यापार शुरू किया था और अब लाखों का सामान दुकानों में फंसा है। अब समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा । दुकानदारों के मुताबिक, फायर एनओसी और अन्य मंजूरियों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। कई व्यापारियों ने हाल ही में दुकानें शुरू की थीं और अब अचानक हुई कार्रवाई से उनके सामने कारोबार शिफ्ट करने की मजबूरी खड़ी हो गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पहले भी कॉम्प्लेक्स में कुछ तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद उन्हें लगा था कि मामला खत्म हो गया है। लेकिन अचानक हुई इस सीलिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के जगन्नाथ कॉरिडोर का 3D वीडियो हुआ जारी:एक लाख वर्गफीट में तैयार होगा प्रांगण,2029 में कार्य पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
    Next Article
    हरदोई में 15.64 करोड़ का नया पुल बनेगा:राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया भूमि पूजन, आवागमन होगा सुगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment