Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुष म्हात्रे ने रोहित से मुलाकात का किस्सा सुनाया:कहा-आइडल से मिलना ड्रीम डे जैसा, घर पर 2 घंटे बैटिंग स्किल्स सिखाईं

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय अंडर-19 टीम को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताने वाले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपने आइडल रोहित शर्मा से हुई मुलाकात को खास बताया है। चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आयुष ने इसे अपने जीवन का ड्रीम डे कहा। पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले म्हात्रे ने रोहित को मैसेज किया था। जिसके बाद रोहित ने खुद उन्हें कॉल कर बातचीत की और मिलने के अपने घर बुलाकर करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी स्किल्स पर बातचीत की। वीडियो कॉल नहीं, आमने-सामने मिलने की जिद म्हात्रे ने बताया कि उन्होंने केवल एक मैसेज किया था, लेकिन रोहित शर्मा ने खुद ही उन्हें कॉल किया। रोहित ने उनसे पूछा कि वे क्या कहना चाहते हैं। जब आयुष ने उनसे मिलने की इच्छा जताई, तो रोहित ने पूछा कि वे कहां रहते हैं। आयुष ने बताया कि वे विरार में रहते हैं। इस पर रोहित ने पूछा, 'क्या तुम विरार से मुझसे मिलने आओगे?' आयुष ने जवाब दिया कि वे अपने आइडल से मिलने के लिए कहीं भी जा सकते हैं। रोहित ने वीडियो कॉल का विकल्प भी दिया था, लेकिन आयुष व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते थे। अगले दिन वे रोहित के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। आयुष ने कहा,'मुझे पता ही नहीं चला कि दो घंटे कैसे बीत गए। उनसे बात करना बहुत अच्छा लगा।' म्हात्रे के मुताबिक, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी कि उनके आइडल ने उन्हें इतना समय दिया। म्हात्रे ने रोहित की वजह से जगह गंवाने पर पोस्ट लिखा एक समय रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई थी, जिसके चलते आयुष को अपनी जगह गंवानी पड़ी। उस समय उन्होंने रोहित के प्रति सम्मान जताते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। वे शुरू से ही रोहित को अपना रोल मॉडल मानते रहे हैं। आयुष की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनी आयुष इस साल भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे। हालांकि, IPL 2026 की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वे बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की और कोलकाता के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी खेली। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या प्लॉट ठगी मामला- आरोपी को डेढ़ साल की जेल:चेक बाउंस मामले में 10 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश
    Next Article
    तुमने हमारा एक पुल तबाह किया, अब आगे देखना तबाही, ईरान ने जारी कर दी आठ खास पुलों की हिट लिस्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment