Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले:NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी

    1 day ago

    1

    0

    NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा में हुई प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना काम नए ऑफिस में ट्रांसफर कर दिया है। अब इस परिसर की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) करेगा। खासतौर पर ऑफिस के गोपनीय और संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने और कामकाज पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस भवन में NTA को 55,000 वर्ग फुट से अधिक जगह दी गई है। इमारत की पांचवीं मंजिल और चौथी व छठी मंजिल के कुछ हिस्से NTA को मिले हैं। पिछले एक महीने में NTA के गोपनीय और संवेदनशील कामकाज को नए भवन में ट्रांसफर किया गया है। 39 CISF जवानों की तैनाती गृह मंत्रालय ने NTA परिसर के लिए CISF सुरक्षा को मंजूरी दी है। फिलहाल 39 CISF जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान सुरक्षा के साथ-साथ एंट्री गेट और स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैंपस में आते-जाते समय तलाशी के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) का इस्तेमाल किया जाएगा। NTA के गोपनीय क्षेत्रों में प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर CISF की तैनाती की जाएगी। NTA में CISO की नियुक्ति सूचना सुरक्षा मजबूत करने के लिए NTA ने चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के लिए पद निर्धारित किया है। जनरल मैनेजर और CISO पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और चयन अंतिम चरण में बताया गया है। इसके अलावा CERT-In और C-DAC से मान्यता प्राप्त एजेंसियों के जरिए स्वतंत्र थर्ड-पार्टी साइबर सुरक्षा ऑडिट भी जारी हैं। अब CCTV और साइबर सुरक्षा पर भी जोर नए कार्यालय में गोपनीय क्षेत्रों को अलग से चिन्हित किया गया है। यहां गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की सख्त निगरानी की जाएगी। परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम में सख्त एक्सेस कंट्रोल, एन्क्रिप्शन, सुरक्षित लॉगिंग और छेड़छाड़ का पता लगाने वाली स्टोरेज व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। हर परीक्षा से पहले सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, फेस मैचिंग, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की तकनीकी सुरक्षा भी शामिल होगी। NTA परीक्षा के दिनों के लिए अलग साइबर-इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम भी तैयार कर रहा है। इसके तहत सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) की निगरानी बढ़ाई जाएगी और किसी साइबर घटना पर तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था होगी। टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर हुआ था लीक पेपर NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार और NTA ने परीक्षा रद्द कर दी। 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी। इस दौरान देश भर में 22 से ज्यादा छात्रों ने सुसाइड किया था। CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट:CBI ने मास्टरमाइंड बताया; कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना बड़ी चुनौती:सुप्रीम कोर्ट जज बोले- परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता, मध्यस्थता सबसे बेहतर
    Next Article
    तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया:कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment