Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश

    16 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि पारंपरिक बड़ी काली टीवी स्क्रीन की जगह अब Smart Mirror TV लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह एक ऐसी तकनीक है, जो टीवी और आईने को एक ही डिवाइस में बदल देती है। बंद होने पर यह बिल्कुल एक आकर्षक मिरर की तरह नजर आता है, जबकि ऑन होते ही शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी बन जाता है।क्यों बढ़ रही है Smart Mirror TV की लोकप्रियता?अक्सर लोग अपने लिविंग रूम, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम को स्टाइलिश बनाने के लिए महंगे इंटीरियर पर खर्च करते हैं। लेकिन दीवार पर लगी बड़ी काली टीवी स्क्रीन कई बार पूरे डिजाइन का आकर्षण कम कर देती है। Smart Mirror TV इस समस्या का समाधान बनकर सामने आया है। इसे भी पढ़ें: Laptop Performance Tips: लैपटॉप की स्पीड चाहिए रॉकेट जैसी? बदल दें ये 3 पावर सेटिंग्सटीवी बंद रहने पर यह एक सुंदर ग्लास पैनल या आईने की तरह दिखाई देता है। इससे कमरे का इंटीरियर अधिक प्रीमियम और साफ-सुथरा लगता है। यही कारण है कि लग्जरी घरों, होटल्स और हाई-एंड अपार्टमेंट्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।आखिर कैसे काम करता है यह अनोखा टीवी?Smart Mirror TV में एक हाई-ब्राइटनेस स्मार्ट टीवी को विशेष प्रकार के सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास के पीछे लगाया जाता है। जब टीवी बंद रहता है, तब यह ग्लास आसपास की रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और पूरी तरह आईने जैसा दिखाई देता है।जैसे ही टीवी ऑन किया जाता है, स्क्रीन की रोशनी उस विशेष ग्लास को पार करके बाहर आती है और यूजर को वीडियो, फिल्म या टीवी शो स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है कि मानो वीडियो सीधे शीशे पर चल रहा हो, जबकि असल में डिस्प्ले उसके पीछे छिपा होता है।हर कमरे के लिए उपलब्ध हैं कई साइजबाजार में Smart Mirror TV कई आकारों में उपलब्ध हैं। छोटे कमरों के लिए 15 इंच के मॉडल से लेकर बड़े ड्रॉइंग रूम के लिए 75 इंच तक के विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा इन्हें दो तरह के डिजाइन में खरीदा जा सकता है।स्टैंडर्ड डिजाइन सीधे दीवार पर आसानी से इंस्टॉल हो जाता है। वहीं कस्टम डिजाइन को घर की थीम, फर्नीचर और इंटीरियर के हिसाब से तैयार कराया जा सकता है। यही वजह है कि यह केवल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं, बल्कि घर की सजावट का हिस्सा भी बन चुका है।क्या सामान्य टीवी को भी बनाया जा सकता है Mirror TV?तकनीकी रूप से किसी टीवी के सामने सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाकर उसे Mirror TV जैसा बनाया जा सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया उतनी आसान नहीं है जितनी दिखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके लिए हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले की जरूरत होती है। सामान्य टीवी की स्क्रीन पर्याप्त रोशनी नहीं दे पाती, जिससे ग्लास के पीछे तस्वीर धुंधली दिखाई दे सकती है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए ऐसे टीवी का इस्तेमाल करना चाहिए, जिन्हें खास तौर पर मिरर डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया हो।खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान- अगर आप Smart Mirror TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले उसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस जांचें। स्क्रीन इतनी चमकदार होनी चाहिए कि ग्लास के पीछे से भी तस्वीर साफ दिखाई दे।- इसके अलावा मिरर ग्लास का ट्रांसमिशन रेट भी महत्वपूर्ण होता है। यदि ग्लास की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो टीवी बंद होने पर उसके पीछे मौजूद स्क्रीन दिखाई दे सकती है, जिससे मिरर इफेक्ट खराब हो जाता है।- विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि Smart Mirror TV खरीदने से पहले शोरूम में उसका लाइव डेमो जरूर देखें। इससे आपको पिक्चर क्वालिटी, मिरर इफेक्ट और वास्तविक अनुभव को समझने में आसानी होगी।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग
    Next Article
    'मुझे उस समय उन पर विश्वास नहीं था': रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, कह दी बड़ी बात

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment