Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जंयती के कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस, VIDEO:हरदोई के हरपालपुर का मामला, पुलिस ने जब्त किया डीजे

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के हरपालपुर में बुधवार को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं के अश्लील डांस का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने बिना परमिशन आयोजित इस कार्यक्रम को रूकवाते हुए डीजे साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानकारी के मुताबिक, इस सार्वजनिक कार्यक्रम में बार डांसरों को बुलाया गया था, जिन्होंने फिल्मी गानों पर डांस किया। “मुझको कंबल मंगा दे बेदर्दी” जैसे गानों पर हुए डांस को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि जिस मंच से बाबा साहब के विचारों, संविधान और सामाजिक न्याय पर चर्चा होनी चाहिए थी, वहां इस तरह का मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करना उनकी गरिमा के खिलाफ है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोगों ने इसे डॉ. अंबेडकर की विचारधारा के विपरीत बताया है। उनका कहना है कि बाबा साहब ने अपने जीवन में शिक्षा, समानता और सामाजिक मर्यादा को महत्व दिया, जबकि इस कार्यक्रम में इन मूल्यों की अनदेखी की गई। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम कोतवाली से कुछ ही दूरी पर आयोजित किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में टोल प्लाजा हटाने की मांग पर अनशन जारी:कांग्रेस ने नौवें दिन शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध
    Next Article
    रायबरेली में सरकारी एम्बुलेंस में लगी आग:लालगंज CHC परिसर में हुई घटना, दमकल ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment