Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में टोल प्लाजा हटाने की मांग पर अनशन जारी:कांग्रेस ने नौवें दिन शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर विरोध दर्ज कराया। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह आंदोलन जनता के शोषण और दोहन के खिलाफ जनहित में चलाया जा रहा है, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया है। डॉ. पटेल ने अहरौरा और विंध्याचल क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा को तत्काल हटाने की मांग दोहराई। उन्होंने तर्क दिया कि इन टोल प्लाजा के कारण स्थानीय जनता और विंध्याचल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे त्रिकोण यात्रा बाधित हो रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा डॉ. पटेल ने आगे कहा कि त्रिकोण पथ पर स्थित विंध्याचल और काली खोह मंदिर में दर्शन के बाद अष्टभुजा जाने वाले श्रद्धालुओं से की जा रही टैक्स वसूली 'जजिया कर' के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वसूली बीच रास्ते में की जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा और जनसमर्थन के साथ इसे तेज किया जाएगा। इस धरना-प्रदर्शन में दीपचंद जैन, शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, घनश्याम सिंह, राजधर दुबे, कृष्णा जायसवाल, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू, आनंद त्रिपाठी, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में दलित एथलीट हमले में घायल, करियर प्रभावित:रेलवे फिजिकल छूटा, पैर में रॉड; एक माह बाद भी नहीं मिला न्याय
    Next Article
    अंबेडकर जंयती के कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस, VIDEO:हरदोई के हरपालपुर का मामला, पुलिस ने जब्त किया डीजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment