Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटी सपा:बूथ स्तर तक मनाने की बनी रणनीति; लखनऊ में हुई अहम बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 अप्रैल को बी आर अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इंदिरा नगर में सांसद कार्यालय पर हुई बैठक बैठक का आयोजन इंदिरा नगर स्थित सपा सांसद आर के चौधरी के कार्यालय पर किया गया। इसमें सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके संघर्षों और विचारों को समाज तक पहुंचाने का अवसर है। बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगे कार्यक्रम बैठक में तय किया गया कि 14 अप्रैल को जयंती कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता पीडीए समाज के बीच जाकर बाबा साहब के विचारों और योगदान को साझा करेंगे। नेताओं ने इस दौरान सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। सपा ने खुद को बताया वंचितों की आवाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है। अंबेडकर वाहिनी के जरिए पार्टी युवाओं और विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।सरकार पर लगाए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि जयंती के अवसर पर पीडीए समाज को यह बताया जाएगा कि वर्तमान सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और दलित व ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब के बनाए संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ समाज को जागरूक करना जरूरी है। 2027 चुनाव को लेकर भी दिखी तैयारी बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव में जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। कई पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत, सोनू भारती गिहार, सत्येंद्र कुमार पानू, सत्य प्रकाश सोनकर और अयोध्या प्रसाद रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधार सेवा में परेशानी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:महराजगंज के नौतनवा में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के मोबाइल:203 चोरी और गुम मोबाइल बरामद, लोगों को किया गया वापस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment