Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 28 दिन बाद युवक का लटका मिला शव:रायबरेली में घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका पाया, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ में एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। यह घटना शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11, पार्वती खेड़ा में सामने आई, जहां नीरज कुमार (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर एक बाग में छोहरिया के पेड़ से लटकता पाया गया। मृतक के छोटे भाई नितिन कुमार ने बताया कि नीरज सोमवार सुबह 9 बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद दोपहर में घर के सामने स्थित बाग में गमछे के सहारे उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर घर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। मृतक की मां रामदुलारी, पिता दुर्गा प्रसाद, पत्नी शिवरानी, बड़े भाई अयोध्या प्रसाद, गया प्रसाद, राजकुमार और छोटे भाई नितिन का बुरा हाल है। 28 दिन पहले हुई थी शादी मृतक नीरज कुमार की शादी बीती 9 मार्च को मोहनगंज मजरे ओसाह की रहने वाली शिवरानी के साथ हुई थी। नीरज नगर पंचायत में जेसीबी चलाता था और जनवरी 2026 में उसके घर निजी जेसीबी लाई गई थी। हाल ही में नितिन के घर एक नया ट्रैक्टर भी आया था। बताते हैं कि सभी भाई आपस में मिलकर रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में भाकियू टिकैत का प्रदर्शन:शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    टीपी शाही को याद करके भावुक हुए CM योगी:गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में कंप्यूटर लैब एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment