Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर भाजपा का बूथ स्तर तक कार्यक्रम:लखनऊ के 110 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहरभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। बूथ से वार्ड स्तर तक आयोजन कैंट विधानसभा के मंडल दो में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और संविधान के मूल सिद्धांतों को दोहराया। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा और आत्मसम्मान के जरिए सामाजिक बदलाव की राह दिखाई और देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार सुनिश्चित करता है। समता और न्याय के मूल्यों पर जोर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि बूथ स्तर से लेकर 110 वार्डों तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान प्रस्तावना वाचन के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में समता, स्वतंत्रता, न्याय, धर्मनिरपेक्षता और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों को शामिल कर भारत को एक समावेशी राष्ट्र का स्वरूप दिया। भाजपा का लक्ष्य इन्हीं मूल्यों के आधार पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊर्जा मंत्री ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
    Next Article
    कल्याणपुर में अनियंत्रित लोडर ने खंभे-बाइक को टक्कर मारी:हादसे में लोडर ड्राइवर समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment