Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऊर्जा मंत्री ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री शर्मा ने जवाहिरपुर, रामपुर छतहरा, मारूखपुर, मर्यादपुर, तीनहरी, रसूलपुर, कांठतराव, सूरजपुर और सहरोज सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ इस दिन को साझा किया और शोभायात्रा का शुभारंभ कर उसमें सहभागिता भी की। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। मंत्री ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज से भेदभाव व असमानता खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प को दोहराया और कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें मंत्री के सामने रखीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के सौरभ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में पेश किया शोधपत्र:मानवाधिकार संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविदों, विद्वानों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर भाजपा का बूथ स्तर तक कार्यक्रम:लखनऊ के 110 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment