Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती से पहले प्रयागराज में सजी श्रद्धा की रोशनी:भाजपा महानगर इकाई ने प्रतिमास्थल पर सफाई की, दीप भी जलाए

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बाबा साहब की जयंती से पहले श्रद्धा और सम्मान का खास माहौल देखने को मिला। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर भाजपा महानगर इकाई ने शहरभर में स्वच्छता और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। 'बाबा साहब अमर रहें' के नारे लगाए हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई की गई और दीप जलाकर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के नारों के साथ कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और उनके पदचिन्हों पर चलकर ही समतामूलक भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि महानगर के सभी स्थानों पर, जहां-जहां अंबेडकर प्रतिमाएं हैं, वहां स्वच्छता और दीपोत्सव कार्यक्रम चलाया गया। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हैं। माल्यार्पण के साथ विभिन्न कार्यक्रम सुबह 9 बजे अंबेडकर जयंती पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ संविधान का सामूहिक वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, रमेश पासी, डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, विक्रमजीत भदौरिया, श्याम हेला, राजेश सोनकर, अजय हेला, अरुण पटेल, गया प्रसाद, वंदना सिंह, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, प्रवीण भारतीया, श्याम हेला, राजेश गोंड, डॉ रवींद्र प्रताप, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, विश्वास श्रीवास्तव, शुभम सिंह, आभा सिंह, प्रियंका पराशर, गोपाल श्रीवास्तव, रवींद्र गांधी, दुर्गेश नंदिनी, पवन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने लाइव सुना पीएम का संबोधन नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के तहत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन का भाजपा सिविल लाइंस कार्यालय में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आजादी से लेकर वर्तमान तक देश निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए सरकार की उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि, मुद्रा व लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व का परिणाम बताया, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी समेत कई महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार में जुटी भाजपा:11 से 20 अप्रैल तक चलाएगी अभियान, हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
    Next Article
    हरदोई में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन:TET अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने किया पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment