Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान:BJP ने जंयती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन किए, अध्यक्ष बोले-बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले बीजेपी ने सफाई एव दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया। शहर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष के साथ ही क्षेत्रिय अध्यक्ष भी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया जिसमें क्षे त्रियअध्यक्ष प्रकाश पाल भी पहुंचे इसके साथ ही कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार भी पहुंची। यहां स्थल में सभी ने सफाई की और झाडू लगाई। गोवर्धन पुरवा बस्ती (किदवई नगर मंडल) में बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीजेपी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा, वंदना गुप्ता, अजय अवस्थी, देवदत्त बक्शी, संतोष सैनी, सनी गुप्ता, विकास त्रिपाठी और मोहन त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी मामले में कार्रवाई:बाराबंकी में JE-SDO सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त; 15 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत
    Next Article
    शामली में दो फर्जी प्रदूषण अधिकारी गिरफ्तार:व्यापारियों और भट्ठा मालिकों से लाखों की अवैध वसूली का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment