Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल, ACP का सिर फटा:वाराणसी में सड़क जाम-पथराव; 5 थानों के 300 पुलिसकर्मी तैनात

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में अंबेडकर के झंडे-पोस्टर जलाने और हटाने को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। दलित समाज के लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया, जबकि चोलापुर थाने के दो दरोगा भी घायल हो गए। पूरा मामला अंबेडकर जयंती से जुड़ा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस दिन दलित समाज के लोगों ने झंडे-पोस्टर लगाए थे। इन्हें कुछ लोगों ने फाड़कर जला दिया। इस घटना को लेकर दलित और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। दलित समाज का आरोप है कि पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। दूसरे पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पा लिया है। नेहिया गांव में तनाव को देखते हुए 4 आईपीएस, 2 एसीपी समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया- पुलिस को गांव में चक्का जाम और धरना की सूचना मिली थी, अराजकतत्वों पर एक्शन लिया जा रहा है। एडिशनल सीपी समेत कई अधिकारी मौके पर है, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालात नियंत्रण में है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्ता सिर्फ बहाना, ईरान में ग्राउंड इनवेजन असल निशाना? रूस ने खोल दी अमेरिका की पोल
    Next Article
    केशव मौर्य बोले- अखिलेश मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं:प्रयागराज में कहा-संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment