Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य बोले- अखिलेश मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं:प्रयागराज में कहा-संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव केवल मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी वह फर्जी PDA और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को यदि इतनी ही चिंता है तो वह अपनी पार्टी से जितनी चाहें उतनी मुस्लिम महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ाएं। डिप्टी सीएम शुक्रवार को प्रयागराज में हैं। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाना है। कांग्रेस विरोध करेगी तो देश की महिलाएं ही दंडित करेंगी डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में नए संसद भवन के विशेष सत्र में इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर महिलाओं को उनका अधिकार दिया है। उन्होंने कहा- PM मोदी ने खुले मन से अपील की है कि यदि विपक्षी दल इस अधिनियम का श्रेय लेना चाहते हैं तो खुशी से लें, लेकिन नारी शक्ति के हक का विरोध न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस इसका विरोध करती है, तो देश की महिलाएं ही उसे दंडित करेंगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन में 'पाकिस्तानी कनेक्शन और अर्बन नक्सल' की खबरों पर उपमुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा- सरकार ने इस मामले में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौर्य ने उद्यमियों और श्रमिकों दोनों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। इसी दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया कि वहां पहली बार बड़े अंतर से 'कमल' खिलेगा और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बेटे-बेटियों को टिकट दिलाना चाहते हैं 12 सपा नेता:विधानसभा चुनाव के लिए पैरवी की, कई अखिलेश यादव से भी मिले सपा के 12 नेता अपने बेटे-बेटियों के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इनमें सपा के कद्दावर नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा भी शामिल हैं। सपा का गढ़ मानी जाने वाली कटेहरी सीट पर भी सांसद लालजी वर्मा अपनी बेटी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल, ACP का सिर फटा:वाराणसी में सड़क जाम-पथराव; 5 थानों के 300 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    फर्रुखाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बैठक:डॉ. शशि बोलीं- महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment