Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर की रैली का रास्ता रोकने पर दो-पक्षों में पथराव:कासगंज में पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, 3 थानों की फोर्स तैनात; 8 लोग हिरासत में

    6 hours ago

    1

    0

    कासगंज में अंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला पथराव में बदल गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद गांव में 3 थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में यादव और जाटव समाज के लोग रहते है। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांव में रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान यादव समाज के द्वारा रास्ता रोके जाने का आरोप है। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे सिपाही अश्वनी मालिक के सिर में पत्थर लगने से चोटिल हो गए। पुलिस ने एक महिला सहित 8 लोग हिरासत में लिया है। मामला सहावर थाना क्षेत्र के चेका गुनार गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया। पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत कुछ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित सहावर, अमापुर और सुन्नगढ़ी थानों की पुलिस मौजूद है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। गांव में सहावर सर्किल की पुलिस थाना सहावर, थाना सुन्नगड़ी, थाना अमापुर की फोर्स तैनात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 30 वर्ष पहले भी इसी गांव में अंबेडकर जयंती की रैली को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इस बार प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद रैली निकाली जा रही थी, जिसके दौरान यह विवाद हो गया। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले के करीब 10 थाना क्षेत्रों में 50 स्थानों पर अंबेडकर जयंती की शोभायात्राएं निकाली गईं। जिनमें सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। सभी जगह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए, लेकिन चेका गुनार गांव में स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि गांव में निकाली जा रही शोभायात्रा परंपरागत थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर इसे रोका गया। आरोप है कि यादव समाज के कुछ लोगों ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान स्थिति हिंसक हो गई और कातिलाना हमला हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो फुटेज पुलिस के पास मौजूद हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। डीएम प्रणय सिंह ने बताया की छतों से पथराव किया गया था। लगातार दबिश दी जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हालात नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कला कार्यशालाएं शुरू:बच्चों और युवाओं को अभिनय, नृत्य, गायन का प्रशिक्षण
    Next Article
    अस्पताल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में पिता को खाना देने जा रहा था, दोस्त की हालत नाजुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment