Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में पिता को खाना देने जा रहा था, दोस्त की हालत नाजुक

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। माल कस्बा निवासी सलमान अहमद (31) पुणे में बाइक मिस्त्री का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता वकील अहमद की तबीयत खराब होने पर उन्हें आईआईएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता की देखभाल के लिए सलमान तीन दिन पहले ही पुणे से घर आया था। बाइक से पिता को खाना देने अस्पताल जा रहा था सोमवार को वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से पिता को खाना देने अस्पताल जा रहा था। तभी ठाकुरगंज के गऊघाट के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथी की हालत नाजुक इलाज के दौरान देर रात सलमान की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर की रैली का रास्ता रोकने पर दो-पक्षों में पथराव:कासगंज में पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, 3 थानों की फोर्स तैनात; 8 लोग हिरासत में
    Next Article
    फसल कटाई विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग:सुलतानपुर में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment