Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर मूर्ति विवाद में अफवाह फैलाने वालों पर केस:लखीमपुर में फेक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने दी चेतावानी

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में दो अलग-अलग सोशल मीडिया यूजर्स के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने बिना अनुमति और सूचना के बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया था। इसी वर्ग के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट हुई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित बचाया। इस झड़प में प्रतिमा खंडित हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। कुछ अराजक तत्वों ने पथराव का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत खदेड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। ट्विटर हैंडल @Pushkar Sudhakar (डॉ. सुधाकर पुष्कर) द्वारा एक पोस्ट में दावा किया गया कि पुलिस और महिलाओं के बीच टकराव में एक महिला की मृत्यु हो गई है। पुलिस जांच में यह सूचना पूरी तरह झूठी और भ्रामक पाई गई। संबंधित महिला पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। इस मामले में थाना मैलानी पर मुकदमा संख्या 84/2026 धारा 353(2), 196, 299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार, फेसबुक यूजर रामभरोसे लाल गौतम ने भी पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस लाठीचार्ज में एक महिला की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए और क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस जांच में यह दावा भी असत्य और अफवाहपूर्ण निकला। इस पर थाना मैलानी में मुकदमा संख्या 85/2026 उन्हीं धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खीरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अप्रमाणित सूचना पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के उसे साझा न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में UPPCL चेयरमैन समेत 9 अफसरों को नोटिस:बिल जमा करने के बाद भी नहीं जोड़ी बिजली, CJM कोर्ट ने किया तलब
    Next Article
    अलीगढ़ में साध्वी प्राची बोलीं- AMU आतंकवादियों की नर्सरी:छात्र के कमरे से हथियार मिलना आंतकवादी होने का सबूत, रासुका लगाई जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment