Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगे जैसा फीता काटने से Omar Abdullah ने कर दिया इंकार, BJP बोली- Well Done CM

    3 hours from now

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय उमर अब्दुल्ला ने अन्य कश्मीरी नेताओं के साथ मिलकर कई प्रकार के विरोधी बयान दिए थे, लेकिन अब उनके द्वारा तिरंगे के प्रति दिखाया गया सम्मान पूरे देश को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दे रहा है। श्रीनगर में घटी एक घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान किसी भी राजनीतिक मतभेद से ऊपर होता है और यही भावना देश की एकता को मजबूत करती है।हम आपको बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के कश्मीर हाट में हस्तशिल्प विभाग के एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम 'अपने कारीगरों को जानो' नाम से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उनकी कला को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान जब उद्घाटन के लिए उनके सामने फीता लाया गया, तो उन्होंने देखा कि उस फीते के रंग तिरंगे जैसे थे। यह देखते ही उन्होंने तुरंत उसे काटने से मना कर दिया और कहा कि इसे नहीं काटा जा सकता।इसे भी पढ़ें: Mehbooba Mufti बोलीं- Pakistan ने World War होने से बचा लिया, Omar Abdullah ने India की Israel से दोस्ती पर उठाये सवालमुख्यमंत्री ने अपने उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की ओर देखते हुए भी यही बात दोहराई, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने भी सहमति जताई। इसके बाद दोनों नेताओं ने फीते को काटने की बजाय उसे सावधानीपूर्वक खोलने का सुझाव दिया। उन्होंने फीते को आयोजकों को वापस सौंपते हुए कहा कि इसे सम्मानपूर्वक रखा जाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद देश भर में इसकी सराहना हो रही है।इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने भी उमर अब्दुल्ला के इस कदम की प्रशंसा की है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय ध्वज जैसे रंगों वाले फीते का उपयोग करना गंभीर लापरवाही और समझ की कमी को दर्शाता है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने इस प्रकार की व्यवस्था की, उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।उधर, सोशल मीडिया पर भी उमर अब्दुल्ला की इस संवेदनशीलता की व्यापक सराहना हो रही है। लोग इसे एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं और मान रहे हैं कि यह घटना यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान सभी के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र के प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। देखा जाये तो यह घटना न केवल एक नेता के व्यक्तिगत व्यवहार को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि समय के साथ सोच में परिवर्तन संभव है। उमर अब्दुल्ला का यह कदम देश के युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणा है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की गरिमा और एकता का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोप लियो के बाद ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर बोला हमला, ईरान युद्ध में सपोर्ट नहीं करने का आरोप
    Next Article
    Nari Shakti Vandan Adhiniyam: परिसीमन बिल महिलाओं के लिए आरक्षण को हकीकत बनाने में क्यों है अहम?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment