Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा:झमाझम बारिश में भी दो सिपाही रातभर रहे तैनात, शरारती तत्वों पर नजर

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा खंडित होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे झमाझम बारिश के बीच यूपी पुलिस के दो जवान पूरी रात अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा में तैनात रहे। तेज बारिश के बावजूद दोनों सिपाही मौके से नहीं हटे और पार्क व आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी। दरअसल, सोमवार को किसी अज्ञात शरारती तत्व ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी, अखिल भारतीय जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौके पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिमा की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि जब रामपुर में भारी बारिश हो रही थी, उस समय भी दोनों पुलिसकर्मी प्रतिमा के पास अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। तस्वीरों में भी वे बारिश के बीच प्रतिमा की सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस चौकसी का मुख्य उद्देश्य किसी भी शरारती तत्व को दोबारा प्रतिमा से छेड़छाड़ करने से रोकना है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चौकसी जारी रहेगी। साथ ही, घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस बीच, सोमवार शाम से मंगलवार की मध्यरात्रि तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। यह बारिश धान और गन्ना किसानों के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है। सुबह मौसम सुहावना रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि अभी मानसून सक्रिय है और आगे भी बरसात की पूरी संभावना है, जो धान, गन्ना और फलों के लिए बेहद लाभदायक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से वसूली:दोस्ती कर कमरे में बुलाया, गलत काम करने का आरोप लगाकर VIDEO बनाया
    Next Article
    घुटनों से ऊपर पानी पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे, VIDEO:चित्रकूट में 300 मीटर रास्ते पर भरा पानी, अभिभावकों ने जताई सुरक्षा की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment