Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Philippines में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी गोली मारी

    3 hours from now

    1

    0

    दक्षिणी फिलीपीन में एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने माध्यमिक स्कूल में दो बंदूकें लेकर पहुंचे छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी और पुलिस ने यह जानकारी दी। जाम्बोआंगा शहर के मेयर खाइमर अदन ओलासो ने कहा कि संदिग्ध ने जाम्बोआंगा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माध्यमिक स्कूल में घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ करने के लिए अपने शरीर पर बॉडी कैमरा पहना था।उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ओलासो ने ‘डीजेडबीबी’ रेडियो नेटवर्क को बताया कि संदिग्ध ने शुरू में एक शिक्षक पर गोली चलाई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शिक्षक को गोली लगी है या नहीं। इसके बाद उसने अपने ही एक सहपाठी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। फिलीपीन में हुई यह गोलीबारी थाईलैंड में एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है। बैंकॉक के पास नोंथाबुरी प्रांत में 14 साल के लड़के द्वारा अपने दादा-दादी, स्कूल के पांच कर्मचारियों और 12 साल की लड़की की हत्या किए जाने की घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में बंदूकों पर नियंत्रण कड़ा करने के लिए कदम उठाए हैं।एशिया में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है और यह उसके दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी अधिक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Texas के फ्रिस्को में 80वां Independence Day मना, महावाणिज्यदूत मंजूनाथ हुए शामिल
    Next Article
    Hakainde Hichilema दोबारा Zambia के राष्ट्रपति बने, 61.4 प्रतिशत वोट पाकर दर्ज की जीत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment