Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर स्मारक में 18 करोड़ से लाइट एंड साउंड शो:लखनऊ में रोज शाम 30 मिनट दिखेगा बाबा साहेब का संघर्ष, हाई क्वालिटी विजुअल

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में अब लोग बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष को नए अंदाज में देख सकेंगे। मंगलवार से यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू हो गया है। शो के जरिए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बचपन, संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माण तक के सफर को प्रकाश, ध्वनि और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से दिखाया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति की ओर से करीब 18.40 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश से जोड़ना है। देखिए 3 तस्वीरें… 6 हाईटेक प्रोजेक्टर लगाए गए प्रथमेश कुमार ने बताया कि शो का ट्रायल 25 अप्रैल से चल रहा था। अब इसे प्रतिदिन शाम 7:30 बजे नियमित रूप से दर्शकों के लिए संचालित किया जाएगा। स्मारक आने वाले पर्यटक अब इसकी भव्यता के साथ इतिहास और प्रेरणा का भी अनुभव कर सकेंगे। लाइट एंड साउंड शो के लिए 30-30 हजार ल्यूमेन्स क्षमता वाले 6 हाईटेक प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। इनके जरिए 30 मिनट की फिल्म और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे दर्शकों को हाई क्वालिटी विजुअल अनुभव मिलेगा। बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर तैयार लघु फिल्म में मशहूर वॉइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी ने आवाज दी है। हरीश भिमानी टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘समय’ की आवाज के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। शो में दर्शकों को उनकी दमदार आवाज सुनाई देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हत्या के प्रयास के दो आरोपी अरेस्ट:रास्ते के विवाद में परिवार पर हमला करने वाले पकड़े
    Next Article
    अयोध्या में हार्ट अटैक से हिस्ट्रीशीटर की मौत:मारपीट में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment