Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट प्रैक्टिस वाले डॉक्टरों की उच्च स्तरीय जांच होगी:हाईकोर्ट ने यूपी चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया, प्रयागराज के डॉक्टर्स पर कार्रवाई हो

    1 hour ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों की उच्च स्तरीय जांच करायें और कार्रवाई करें। साथ ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में फंड की उपलब्धता के बावजूद पिछले 20 साल से निर्माणाधीन कार्डियोलॉजी भवन की मानीटरिंग करने को कहा है । फंड की कमी नहीं, प्राइवेट अस्पतालों की वजह से दशा खराब कोर्ट ने टिप्पणी की कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की हालत फंड व सुविधाओं की कमी के कारण खराब नहीं बल्कि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व लेक्चररों के अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों में करने के कारण खराब है। ये सरकारी डाक्टर प्रयागराज में समानांतर मेडिकल इंडस्ट्री चला रहे, मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाकर सर्जरी करते हैं। कोर्ट ने याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 26मई नियत करते हुए मुख्य सचिव से कृत कार्रवाई की जानकारी मांगी है। कैबिनेट अनुमोदन की भी जानकारी मांगी कोर्ट ने अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता से अस्पताल के पक्ष में जमीन स्थानांतरित करने के कैबिनेट अनुमोदन की भी जानकारी मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू मेंडिकल कालेज के डाक्टर अरविंद गुप्ता की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। इनके खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस करने में लापरवाही बरतने को लेकर उपभोक्ता फोरम की कार्यवाही की गई जिसे याचिका में चुनौती दी गई है। अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता सुरेश सिंह ने कोर्ट को बताया कि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए 31314वर्गमीटर जमीन स्थानांतरित करने के लिए सभी विभागों से अनापत्ति प्राप्त हो गई है। कैबिनेट के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलते हैं जमीन स्थानांतरित कर दी जाएगी। प्राचार्य डा विनोद कुमार पांडेय ने ब्वायज व गर्ल्स हास्टल के बारे में बताया कि भवन जर्जर है।खाली करने की नोटिस दी गई है।भवन ध्वस्त कर पुनर्निर्माण कराया जायेगा। प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका क्यों कोर्ट ने आश्चर्य प्रकट किया कि दो मंजिला कार्डियोलॉजी भवन का निर्माण 2006मे शुरू हुआ राजकीय निर्माण निगम निर्माण कर रहा। सरकार ने फंड मुहैया कराया है।अभी भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका।इसपर बताया गया कि अगस्त 26मे तैयार होकर क्रियाशील हो जायेगा। कोर्ट को बताया गया कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर डा संतोष कुमार सिंह व उनकी पत्नी डा एलाक्षी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।जो एक्यूला हास्पिटल की डायरेक्टर हैं।जहां पर डा संतोष कुमार सिंह मरीज लेजाकर सर्जरी करते हैं।जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता के हॉग मार्केट में बुलडोजर एक्शन से भारी बवाल, देखें मौके की तस्वीरें
    Next Article
    गोरखपुर में DJ पर नाचने को लेकर हुई मारपीट:बारातियों को पीटने वालों को पुलिस ने दबोचा, दर्ज हुआ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment