Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर को मिली नई डीएम ईशा प्रिया:जनकेंद्रित प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

    12 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2016 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। श्रीमती ईशा प्रिया इससे पहले पर्यटन विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने वर्ष 2015 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में 75वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया था। वह अंबेडकरनगर की 35वीं जिलाधिकारी होंगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रमुख चुनौतियों की जानकारी ली। नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजस्व कार्यों में तेजी लाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में स्नातक परीक्षार्थी भी शामिल:जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद प्रवेश
    Next Article
    अखिलेश यादव आज 11 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे:किसानों की समस्या सुनकर उनके साथ चर्चा करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment