Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में स्नातक परीक्षार्थी भी शामिल:जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद प्रवेश

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। आज पहले दिन की पहली पाली में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रवेश के लिए केवल प्रवेश पत्र, पेन और आधार कार्ड ले जाने की अनुमति थी। अन्य किसी भी वस्तु को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वे स्नातक पास हैं, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण अब होमगार्ड भर्ती परीक्षा दे रहे हैं। हालांकि परीक्षार्थी अपनी पहचान उजागर होने की डर से कमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिए है। आज प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 5520 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसमें 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, दो अपर पुलिस अधीक्षक, तीन क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक और 101 उप निरीक्षक सहित कुल 450 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी और किताबों की दुकानें बंद रखी गई हैं। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक गोंडा जिले के 14 केंद्रों पर कुल तीन दिनों में छह पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33,120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाइयां भी सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रख रही हैं।गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 14 परीक्षा केंद्रों पर आज यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जहां प्रथम पाली में 5520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति की अनुमति दी जा रही है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में होमगार्ड परीक्षा शुरू, कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश:जिले में 19 केंद्रों पर 3 दिन चलेगी भर्ती परीक्षा
    Next Article
    अंबेडकरनगर को मिली नई डीएम ईशा प्रिया:जनकेंद्रित प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment