Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं की फसल प्रभावित:10 घंटे तक बिजली गुल रही, बुधवार सुबह फिर शुरू हुई बूंदाबांदी

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते जिले के कई क्षेत्रों में लगभग 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, इस मौसमी बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिन में धूप खिली थी, लेकिन शाम होते ही मौसम में बदलाव आ गया। रात करीब 9 बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी और बूंदाबांदी का सीधा असर किसानों की गेहूं की फसल पर पड़ा है। कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलों के खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आंधी के कारण जिले के महरुआ, कटेहरी, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र, आलापुर, टांडा और जलालपुर सहित कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली व्यवस्था ठप रही। लगभग 10 घंटे बाद भी इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। बुधवार सुबह भी जिले में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बदले मौसम ने जहां एक ओर किसानों की चिंता बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी प्रदान की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे के मौत के सदमे में मां की गई जान:एक ही रात में दोनों के निधन से गांव में पसरा मातम, प्रॉपर्टी डीलर था बेटा
    Next Article
    मथुरा में देर रात बारिश से सड़कों पर भरा पानी:कई इलाकों में बिजली गुल, फसलों को नुकसान से किसान चिंतित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment