Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के मौत के सदमे में मां की गई जान:एक ही रात में दोनों के निधन से गांव में पसरा मातम, प्रॉपर्टी डीलर था बेटा

    1 hour ago

    1

    0

    सादाबाद के शेरपुर गांव में मंगलवार रात एक दुखद घटना हुई। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया। देर रात जब उनका शव घर पहुंचा तो बेटे की मौत की खबर सुनकर मां राजवती देवी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी भी मृत्यु हो गई। एक ही रात में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम राजकुमार उर्फ राजू को अचानक सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद वह घर पर ही अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। राजकुमार का शव देर रात शेरपुर स्थित उनके घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान मां राजवती देवी को अपने बेटे की मृत्यु की सूचना मिली। पुत्र वियोग का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी भी जान चली गई। मृतक राजकुमार उर्फ राजू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और दो पुत्र हैं। राजू की असमय मौत से उनके दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां राजवती देवी के निधन से परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थी उठने की खबर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। बुधवार सुबह से ही मृतक परिवार के घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। हर आंख नम थी और हर कोई इस हृदय विदारक घटना को सुनकर गमगीन नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक गोरा की अपील:पाकिस्तानी शादी कल्चर की नकल से बचें, सादगी से करें निकाह
    Next Article
    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं की फसल प्रभावित:10 घंटे तक बिजली गुल रही, बुधवार सुबह फिर शुरू हुई बूंदाबांदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment