Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में जनता सेवा बसों को नहीं मिल रहे यात्री:25% लोड फैक्टर के कारण परिवहन विभाग बंद करने पर विचार कर रहा

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई जनता सेवा रोडवेज बसें अपेक्षित यात्री नहीं मिलने के कारण घाटे में चल रही हैं। इन बसों में औसतन केवल 25 प्रतिशत यात्री ही मिल पा रहे हैं, जबकि इनके संचालन के लिए 57 प्रतिशत लोड फैक्टर आवश्यक है। यात्रियों की कमी और लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए परिवहन विभाग इन बसों को बंद करने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में तीन रूटों पर चल रही छह जनता सेवा बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम दर्ज की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को एक प्रस्ताव भेजा गया है। जनता सेवा बसों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था। इन्हें सामान्य बसों की तुलना में कम किराए पर संचालित किया जा रहा था। योजना के तहत जिले में कुल 21 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जानी थीं। इनमें अकबरपुर से अतरौलिया, कप्तानगंज, कादीपुर चांदा, बेलघाट, राजेसुल्तापुर, कटका, बंदीपुर, दुलहुपुर और कम्हरिया जैसे मार्ग शामिल थे। हालांकि, वर्तमान में नौ रूटों पर ही बसों का संचालन हो रहा है। बस संचालन प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि बसों का संचालन जारी है, लेकिन कम लोड फैक्टर चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि तीन रूटों पर छह जनता सेवा बसों में सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में आरएम को जानकारी भेज दी गई है और उनके निर्देशानुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 11.5°C:धूप निकली, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम, 22 फरवरी से और बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    भारत ने पाकिस्तान को हराया:मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जीत का जोरदार जश्न, रात में तिरंगा लेकर निकले लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment