Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सरसों के खेत में मिला युवक का शव:ईंट से चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या, पास पड़ी थी बाइक और शराब की बोतलें

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर फेरूपुर गांव में वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में सोमवार को 23 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा ईंट से कुचला गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर मड़ियाहूं सीओ और रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। खेत में मिला शव, थोड़ी दूरी पर खड़ी थी बाइक पुलिस के अनुसार युवक का शव वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद की गई है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान पाए गए हैं। आसपास शराब की बोतलें भी मिलीं, जिनमें एक बोतल टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार और ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस वहीं, मड़ियाहूं सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा को अश्लील मैसेज भेज परेशान करना पड़ा भारी:मुख्य आरोपी, विद्यालय प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार
    Next Article
    डंपर चालक ने एसडीएम की गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश:सिद्धार्थनगर में 5 किमी पीछा कर डंपर पकड़ा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment