Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से बैग छीनकर भागे बदमाश:बिहार से वसूली करके लौट रहे थे, बैग में रुपये और कागजात थे

    11 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बिडहर पुल के पास एक कपड़ा व्यवसायी से बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब व्यवसायी बिहार से कपड़ों की बिक्री की वसूली कर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर पीड़ित के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर निवासी मो. रहीस कपड़े का बड़ा व्यवसाय करते हैं। बताया जाता है कि शनिवार को वे बिहार से बेचे गए कपड़ों की वसूली करके ट्रेन से खलीलाबाद तक आए थे। वहां से वे अपने मित्र मो. जलाल, जो मुंडेरा, थाना हंसवर के निवासी हैं, के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे, जब वे जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिडहर पुल के पास पहुंचे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर में सवार तीन बदमाश आए और उनके पास से बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों ने असलहे के बट से मारकर दोनों को घायल कर दिया। बैग में वसूली के रुपये और कागजात थे, जिन्हें आरोपी लेकर फरार हो गए। बदमाश हंसवर की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र, डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह चंदेल, इंस्पेक्टर संतोष सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण यादव और इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में SIR में 378100 वोट कम हुए:SIR से पहले गाजियाबाद की जनसंख्या 48 लाख से अधिक थी
    Next Article
    कौशांबी DM ने 6 राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:आकाश सिंह मंझनपुर SDM, सुखलाल वर्मा अतिरिक्त SDM द्वितीय बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment