Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में कार ने लोगों को रौंदा, 8 की मौत:दो बाइक की टक्कर में घायलों को बचा रहे थे लोग, तभी कार ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना रात करीब 12 बजे अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुई। जानकारी के अनुसार यह हादसा दो बाइक सवारों की टक्कर से शुरू हुआ। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच जलालपुर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर मौके पर खड़े लोगों से टकरा गई। इस टक्कर में छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलालपुर और थाना जलालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर नगपुर पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जंहा उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल आठ लोगों की जान चली गई। पुलिस ने घटना के संबंध में पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। आगे की विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- भाभी को देख जयमाल छोड़कर भागा दूल्हा:मां के रिटायरमेंट पर बेटे ने नोटों से कार सजाई; सबसे गहरी नींद लेने की प्रतियोगिता
    Next Article
    चार साल की मासूम पर कुत्ते का हमला:घर के बाहर खेलते समय हमला, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment