Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां समेत 4 बच्चों की हत्या करने वाले का एनकाउंटर:2 मई को की थी मासूमों की ईट से कूचकर हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर किया ढेर

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए पांच हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को अंत होने का दावा किया है। इस मामले में चार मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया। यह सनसनीखेज घटना 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में सामने आई थी। एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिले थे। बच्चों की बेरहमी से ईंट से कूचकर हत्या की गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिससे पुलिस ने शुरुआत में उसी पर शक जताया था। हालांकि, 3 मई को गासिया खातून का शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले के किनारे मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला और उलझ गया। पुलिस ने हत्या, आत्महत्या और साजिश—तीनों एंगल पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने आमिर को मुख्य आरोपी माना। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते थे, लेकिन मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद अब मामले की कड़ियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही जोड़ी जाएंगी। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि इस जघन्य वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनीष हत्याकांड; फरार 5 अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम:कार से धक्का लगने के बाद पीट-पीटकर व्यापारी की वाराणसी में की गयी थी हत्या
    Next Article
    झांसी में सटोरियों के कालाधन का पता लगाएगी IT टीम:पुलिस ने मदद मांगी, रजिस्ट्री कार्यालय से बेनामी संपत्ति की भी जांच हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment