Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में LPG की मांग बढ़ी:बुकिंग 3-4 गुना तक पहुंची, प्रशासन बोला– गैस-डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति

    20 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर अंबेडकरनगर में फैल रही अफवाहों के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। सामान्य दिनों की तुलना में गैस बुकिंग का ग्राफ तीन से चार गुना तक पहुंच गया है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य बनी हुई है। ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर जिले में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की कमी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह की कमी नहीं है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों पर तीन से चार गुना बढ़ी बुकिंग गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों में एक एजेंसी पर करीब 400 सिलेंडरों की मांग रहती थी, लेकिन पिछले दो दिनों में यह बढ़कर करीब 2000 तक पहुंच गई है। एजेंसी मालिकों का कहना है कि आपूर्ति पहले की तरह आ रही है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण दबाव महसूस हो रहा है। जिले में पर्याप्त उपलब्धता: डीएसओ जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में एलपीजी रिफिल की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में घरेलू एलपीजी रिफिल के मूल्य में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग गैस एजेंसियों में उनकी भौगोलिक स्थिति (ग्रामीण या शहरी) के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। अब 21 दिन बाद ही मिलेगा अगला रिफिल जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार गैस एजेंसियों द्वारा रिफिल डिलीवरी की समय सीमा 21 दिन कर दी गई है। अब उपभोक्ता एक रिफिल लेने के बाद अगला सिलेंडर 21 दिन बाद ही प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में कटर से टंकी काटते समय लगी आग:पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    उन्नाव में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विधायक पंकज गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment