Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कटर से टंकी काटते समय लगी आग:पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

    20 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले की तिलोई तहसील में रविवार सुबह एक पुरानी तेल की टंकी में आग लग गई। यह घटना इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे तिलोई कस्बे में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में रखी केरोसिन तेल की एक बड़ी टंकी में अचानक आग लग गई। आग की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। मोहनगंज कोतवाली पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। तिलोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मिट्टी के तेल के डिपो से निकालकर यह टंकी चार दिन पहले बाहर रखी गई थी। रविवार सुबह इसे कटर से काटा जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण टंकी में आग लग गई। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने से आसपास की कुछ दीवारें टूट गईं और मकानों को मामूली क्षति पहुंची है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर पुलिस ने 108 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के फोन मालिकों को मिले
    Next Article
    अंबेडकरनगर में LPG की मांग बढ़ी:बुकिंग 3-4 गुना तक पहुंची, प्रशासन बोला– गैस-डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment