Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं जला:ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से जुताई कर आग को फैलने से रोका, तेज हवा से बढ़ी आग

    5 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बीरखेत गांव में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से गांव निवासी राजेंद्र, पूजन यादव और बटानू प्रजापति की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले राजेंद्र के गेहूं के खेत में लगी थी। जिसके बाद तेज हवाओं के कारण यह तेजी से आसपास के खेतों में फैलने लगी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर खेतों की जुताई शुरू कर दी। जिससे आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका और एक बड़े नुकसान को टाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जले हुए खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को उचित सहायता प्रदान करने की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज फाफामऊ सीट पर विधायक गुरु प्रसाद या कोई और:सपा से दूधनाथ पटेल, मनोज पाण्डेय या अंसार पहली पसंद : बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस को FIR दर्ज करने में लगा एक साल:चोरी के मामले में अब हुई कार्रवाई, हाईकोर्ट में PIL दाखिल करेगा पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment