Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर पुलिस को FIR दर्ज करने में लगा एक साल:चोरी के मामले में अब हुई कार्रवाई, हाईकोर्ट में PIL दाखिल करेगा पीड़ित

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक चोरी की घटना को दर्ज करने में पुलिस ने पूरा एक साल लगा दिया। पीड़ित की तहरीर को एफआईआर में बदलने में हुई इस देरी से वह आक्रोशित है और अब हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। घटना 18 फरवरी 2025 की है, जबकि एफआईआर 19 फरवरी 2026 को दर्ज की गई। यानी पुलिस ने मामला दर्ज करने में पूरे 12 महीने का समय ले लिया। क्या है पूरा मामला थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव करकोरा महाराजपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने डिबाई कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि 18 फरवरी 2025 को वह कस्बा डिबाई स्थित बांके बिहारी ज्वेलर्स से अपना गिरवी रखा सामान छुड़ाकर लौट रहे थे। वह ऑटो से भीमपुर दोराहे पर उतरे और सब्जी खरीदने के बाद ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और खुद के हाथ में चोट होने की बात कहकर सामने दुकान से सामान की पेटी उठाने को कहा। झांसे में आकर जसवीर सिंह ने अपने सब्जी के थैले और आभूषणों से भरा बैग उस व्यक्ति को पकड़ा दिया। बैग में वोटर लिस्ट, इंडियन बैंक की चेकबुक और सोने के कई जेवरात—चार चूड़ियां, एक हार, एक कॉलर, एक चैन पेंडल के साथ और एक जोड़ी कुंडल—मौजूद थे। जब वह कथित सामान लेने दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने ऐसी किसी पेटी से इनकार कर दिया। वापस लौटने पर वह अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो चुका था। BNS की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज इस मामले में डिबाई कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह धारा बिना सहमति के किसी की संपत्ति बेईमानी से लेने यानी चोरी के मामलों में लागू होती है, जो पहले IPC की धारा 379 के अंतर्गत आता था। इस धारा में पहली बार अपराध करने पर अधिकतम 3 साल की सजा का प्रावधान है, जबकि बार-बार अपराध करने पर 1 से 5 साल तक की कड़ी कैद हो सकती है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल एक साल बाद एफआईआर दर्ज होने से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो संभवतः आरोपी को पकड़ा जा सकता था। अब वह न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं जला:ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से जुताई कर आग को फैलने से रोका, तेज हवा से बढ़ी आग
    Next Article
    ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द:सांसद करण भूषण बोले- सरकार-चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप, UGC पर राजनीति बंद करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment