Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभी के लिए, हमें रुकना होगा...यूक्रेन का 25% हिस्सा रूस को सौंपने के लिए तैयार जेलेंस्की!

    3 hours from now

    1

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस के साथ शांति समझौते के लिए मौजूदा फ्रंटलाइन को 'फ्रीज़' (यथावत) करने और फरवरी 2022 में शुरू हुए संघर्ष को खत्म करने के लिए तैयार हैं। ज़ेलेंस्की, जिनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए कदम न उठाने को लेकर आलोचना की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास अपने देश का 75 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा रहेगा, तो उन्होंने हाँ में जवाब दिया और कहा कि वह युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हालाँकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यूक्रेन को यह सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए कि रूसी आक्रामकता और कब्ज़ा फिर से नहीं होगा।इसे भी पढ़ें: Ukraine देखता रह गया, Putin-Trump ने डील करके दुनिया को चौंका दिया, रूस की शर्तों पर खत्म होगा यूक्रेन युद्ध!ज़ेलेंस्की ने कहा हाँ, अभी हमें इसे 'फ्रीज़' करना होगा, और मुझे लगता है कि इस युद्ध को खत्म करने का यही एक वास्तविक तरीका है। हम इसे युद्धविराम कहते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे 'फ्रीज़' करना और रोकना कहा है। उन्होंने आगे कहा और ज़ाहिर है, आज हमें रूस से कम से कम इतना तो चाहिए ही - इसके बाद हम राष्ट्रपति ट्रम्प और यूरोपीय देशों के पास जाएँगे और सुरक्षा गारंटी की माँग करेंगे। इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के लिए अब बर्बादी का वक्त! Donald Trump की Volodymyr Zelenskyy को खुली धमकी- करो समझौता, या भुगतो गंभीर परिणाम...रूस जीत नहीं रहा हैभले ही ज़ेलेंस्की ने परोक्ष रूप से यह संकेत दिया हो कि वे रूस के कब्ज़े वाले 25 प्रतिशत इलाके को छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि इस संघर्ष में मॉस्को (रूस) जीत नहीं रहा है। उन्होंने माना कि यूक्रेन के लोग इस युद्ध से थक चुके हैं, लेकिन साथ ही यह भी ज़ोर देकर कहा कि वे अपने ही देश में रहना चाहते हैं और रूसियों के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे। फॉक्स एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में उन्होंने कहा वे युद्ध के मैदान में नहीं जीत रहे हैं। यही वजह है कि वे हम पर किसी न किसी तरह का दबाव डालकर हमें हमारी ज़मीन से हटाना चाहते हैं। यह सही नहीं है। लोग थक चुके हैं, और ज़ाहिर है कि हम भी इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं।ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच बढ़ते मतभेदशायद यह पहली बार है जब ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन अपना खोया हुआ इलाका छोड़ने के लिए तैयार हो सकता है। हाल ही में, उन्होंने अमेरिका के शीर्ष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से भी मुलाकात की थी, जिसमें संघर्ष को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में हुई अमेरिका-रूस तेल डील को लेकर ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने इस कदम की आलोचना की है, लेकिन ट्रम्प ने पलटवार करते हुए कहा कि यूक्रेन को एक नए राष्ट्रपति की ज़रूरत है। इस पर ज़ेलेंस्की के मंत्रियों ने जवाब दिया कि यूक्रेन के लोग अपने राष्ट्रपति का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें ही अपना नेता बनाए रखना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-अमेरिका की मीटिंग में अचानक पहुंचा UAE, फिर हुआ बड़ा खेल! चौंके मुस्लिम देश
    Next Article
    Dawood Ibrahim के गिरोह को ‘भारत स्थित’ बताने पर UN की रिपोर्ट पर भारत ने जताई आपत्ति

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment