Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में सुनवाई आज:आगरा कोर्ट अभिनेत्री को तलब करने का दे सकता है आदेश, किसानों के अपमान का है आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और राजद्रोह के मामले में आज कोर्ट का अहम फैसला आ सकता है। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सुनवाई के बाद तलब आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज किसानों के अपमान और राजद्रोह के मामले में आज 16 अप्रैल को अहम सुनवाई होनी है। यह मामला स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए, न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन है, जहां आज कोर्ट तलब करने के आदेश पारित कर सकता है। बताया जाता है कि इस मामले में 3 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस की गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी लिखित बहस कोर्ट में प्रस्तुत की थी और साथ ही मौखिक दलीलें भी दी थीं। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने संज्ञान आदेश के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की थी। वहीं, 3 अप्रैल की सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से उनके वकील ने पूर्व में लगाए गए ₹500 के जुर्माने का भुगतान भी कोर्ट में किया था। यह जुर्माना पिछली तारीख पर अनुपस्थिति के चलते लगाया गया था, जिसे नियमानुसार जमा कराया गया। अब सभी की नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो सकता है कि कोर्ट इस मामले में संज्ञान लेते हुए कंगना रनौत को तलब करता है या नहीं। हालांकि, यह पूरी तरह न्यायालय के विवेक पर निर्भर करेगा कि आज ही आदेश जारी होता है या अगली तारीख निर्धारित की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुआ को अखिलेश का नीला गमछा चुभ गया:बाहुबली को शत्रुनाश यज्ञ से मिला 'अभयदान', DM मैडम को नहीं दिखा बेटी का दर्द
    Next Article
    कानपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा:10 घंटे की धूप से बढ़ी तपिश; लू चलने के आसार; 8 दिन में 13 डिग्री बढ़ा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment